होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  शंकराचार्य ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
 
शंकराचार्य ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
Updated: 6/9/2026 12:22:00 AM By Reporter- praduman panday

शंकराचार्य ने कहा गाय बचाकर पापमुक्त होने का सनातनियों के पास अंतिम अवसर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आज़ादी के समय 90 करोड़ गायें थीं,आज शुद्ध नस्ल की 2 करोड़ बची हैं, जिसमें से भी 80,000 रोज़ काटी जाती है।शंकराचार्य जी ने आगरा एवं फ़िरोज़ाबाद जिले में कई जनसभाओं को संबोधित किया। प्रत्येक स्थान पर मौजूद लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। सिकन्दरा आगरा की बजरंग कॉलोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री पं सचिन चतुर्वेदी के घर पर शंकराचार्य जी के चरण पादुका का सविधि पूजन हुआ,जिसके अनंतर पत्रकार वार्ता एवं गौसभा हुई जिसमें हजारों के संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।उपस्थित गौभक्तों को शंकराचार्य जी महाराज ने गौरक्षा हेतु श्रेष्ठ योगदान प्रदान करने का संकल्प कराया इस दौरान शंकराचार्य जी महाराज ने पं सचिन चतुर्वेदी को आगरा परिक्षेत्र का अपना प्रतिनिधि घोषित किया।
'गाय हर हिन्दू पूजा की नींव है, उसके बिना कोई पूजा पूर्ण नहीं'
महाराजश्री ने कहा दीया जलाने के लिए घी चाहिए। मूर्ति का अभिषेक पंचामृत से होता है। पूजा स्थान गोबर से शुद्ध होता है। आरती के लिए दूध चाहिए। बड़े यज्ञ-याग घी और दूध के बिना असंभव हैं। 
सृष्टि के प्रारम्भ में ब्रह्मा जी ने दो चीजें दीं: गाय और ब्राह्मण। गाय दूध देगी, ब्राह्मण मंत्र बोलेगा, यज्ञ होगा और उसी से सृष्टि का संवर्धन होगा। 
'मुगलों ने चिढ़ाने के लिये गाय को मारा, अंग्रेज़ों ने खाने के लिए
महाराजश्री ने कहा कि मुग़ल आक्रमणकारियों ने कभी- कभी गाय मारी, लेकिन खाने के लिए नहीं, हिन्दुओं का मनोबल तोड़ने के लिए। कई मुग़ल बादशाहों ने तो अपने शासन में गौ वध को कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया था। भारत में पहली बार खाने के लिए गाय अंग्रेज़ों ने काटी। जैसे ही हिन्दुओं को पता चला, आक्रोश उठा और वही आक्रोश स्वतंत्रता संग्राम की नींव बना। मंगल पांडेय 9 साल से अंग्रेज़ों की सेना में था, लेकिन जब पता चला कि जिस कारतूस को दाँत से खोलता है उसमें गाय की चर्बी है, उसने बगावत कर दी और प्राण दे दिए। यह स्वतंत्रता संग्राम गौ रक्षा के कारण शुरू हुआ।'
'हर नेता ने कहा था: आज़ादी की पहली सुबह गौ हत्या बंद, लेकिन अब ज्यादा
महाराजश्री ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने आज़ादी की पूर्व संध्या पर वचन दिया था कि आज़ादी की पहली सुबह से ही गौ हत्या बंदी का कानून जारी होगा। ये बयान भी कई किताबों में दर्ज हैं। 70 साल बाद भी गौ हत्या बंद नहीं हुई, बल्कि बढ़ गई। आज विश्वगुरु का देश, विश्व का सबसे बड़ा बीफ़ निर्यातक है।'
आज 2 करोड़ शुद्ध नस्ल — 80,000 रोज़ कटती हैं, यह अंतिम अवसर'
महाराजश्री ने बताया आज़ादी के समय 80- 90 करोड़ गायें थीं। इंसान 30 करोड़ से 150 करोड़ हो गये, यानी आबादी पांच गुना बढ़ गई। गायों की संख्या मात्र 17-18 करोड़ रह गई। इनमें से भी 4-5 करोड़ विदेशी नस्ल, 8-9 करोड़ संकरित, शुद्ध देसी गाय, जिसका गोमूत्र और गोबर वेदों में पवित्र माना गया है केवल 1-2 करोड़ बची है। भारत में 10,000 से अधिक गायों की नस्लें थीं, सरकार आज 53 बताती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि केवल 30-35 नस्लें ही बचीं हैं, बाकी सिर्फ कागजों में ही है और 80,000 रोज़ कट रही हैं। यही अंतिम अवसर है। अभी खड़े हो गए तो गाय बच सकती है। नहीं खड़े तो जुरासिक पार्क  फिल्म में डायनासौर जैसे केवल दिखाई देगी।'
'बूचड़खाने को मुफ़्त बिजली — मंदिर के एक बल्ब का बिल'
महाराजश्री ने कहा कि बूचड़खानों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है ताकि हर वर्ष करोड़ों पशुओं को सस्ते में काटा जा सके। सब्सिडी, आसान लाइसेंस, आधुनिक उपकरण सब सरकारी खर्चे पर और अगर आपके शिव मंदिर में एक बल्ब है तो उसका भी बिजली का बिल आएगा। महाराजश्री ने प्रश्न उठाया कि मंदिर के एक बल्ब का बिल और दूसरी तरफ बूचड़खाना मुफ़्त। यह उस सरकार की नीति है जिसे आपने चुना, क्या इसके लिए चुना था?'
आप ही असली सरकार हैं, वोट का दुरुपयोग करने वालों को ब्लैकलिस्ट करो
महाराजश्री ने राजनीतिक जवाबदेही का प्रश्न सीधे रखते हुए कहा कि हमारी संवैधानिक व्यवस्था में आप मूल संप्रभु हैं। सरकार आपकी प्रतिनिधि है। आपकी ओर से अधिकार का प्रयोग करने वाली, अपने अधिकार से नहीं, जब कोई अमानत का दुरुपयोग करे तो अमानत वापस लो। उन्होंने लोगों से प्रश्न करते हुए पूछा कि क्या आपने बूचड़खाने को लाइसेंस देने के लिए वोट दिया था? क्या गाय को 70 साल और पशु सूची में रखने के लिए वोट दिया था ? गोरक्षवाणी में गुरु गोरखनाथ जी स्वयं कहते हैं, गाय हमारी माता है और जो व्यक्ति गोरखनाथ के शिष्य होने का दावा करता है। वह वही वचन नहीं बोल सकता। यही असली और नकली का अंतर है। आप यह अंतर पहचानिए और उसे ब्लैकलिस्ट कीजिए जो आपके वोट का दुरुपयोग करता है।'उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने फतेहगढ़ भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण पुलिसिंग संबंधी विषयों की विस्तृत की समीक्षा
एडीजी जोन ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बिजली की लाइन डालने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सात दिवसीय योगा एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :