केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत बल्लिया में सरकार आपके द्वार चौपाल का भव्य आयोजन
*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मंत्री जी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
*जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर किया शुभारंभ
जिला संवाददाता बुद्धसेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री (पीलीभीत), कृषि, कृषि एवं अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 बलदेव सिंह औलख जी की अध्यक्षता में विकासखण्ड अमरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बल्लिया में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गौरवमयी बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम में अन्तर्गत चैपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान, आवास योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी व किसानों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। माननीय मंत्री जी ने चैपाल में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों को अत्यन्त संवेदनशीलता के साथ सुना। मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शिता और त्वरित गति से किया जाए। इसके साथ ही मंत्री जी द्वारा ग्राम पंचायत बल्लिया में डिजिटल लाइबे्ररी का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से बच्चों के लिए आॅनलाइन किताबें व नाॅलेज वीडियो आसानी से उपलब्ध हो सकेगें। जिससे विद्यालय बन्द होने के बाद भी बच्चे अध्ययन कर सकेगें। आयोजित चैपाल/जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में मंत्री जी द्वारा किसानों को बीज किट व आवास योजना के लाभार्थियों को आवास चाबी प्रदान की, बाल सेवा योजना के लाभार्थियों, टूल किट वितरण, दिव्यांगजन विभाग से चयनित लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, सेवायोजन कार्यायल द्वारा रोजगार मेले में चयनित लाभार्थी को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मंत्री जी द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई। मंत्री जी द्वारा स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की गई।
मंत्री जी ने एक पेड़ माँ के नाम से विकासखण्ड परिसर में पौधे का रोपण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से अपील की कि न केवल पौधा लगाएं बल्कि पौधे की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी लें।
साथ ही मंत्री जी ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का विकास खण्ड कार्यालय में फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि मां स्वस्थ होगी तो जन्म लेने वाला बच्चा भी स्वस्थ और कुपोषण मुक्त होगा। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। शिविर के दौरान डाॅक्टरों की टीम द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, आयुष्मान कार्ड, दिव्य आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं वह अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विशेष प्रकाश
आयोजित चैपाल में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लाॅक प्रमुख अमरिया निशान सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी भुवन चन्द्र पंत, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कश्यपअल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह सर्वजीत सिंह उर्फ चव्वा महेंद्र गंगवार ग्राम प्रधान परमिन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।