नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का जाजमऊ से कार्यालय तक हुआ भव्य सवागत
- सपा के पीडीए का ढोल फट चुका, भाजपा क्षेत्र की 52 सीटे जीतेगी: रामकिशोर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा के नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू सोमवार को कार्यालय आगमन हुआ। जाजमऊ गंगा पुल पर एकत्र भाजपाईयों ने बडे़ जोश के साथ उनका स्वागत किया। भीषण गर्मी में 17 जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों बड़ी संख्या पहुंचे। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा भाजपा ने 89 पदाधिकारियों में 43 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है, जबकि सपा परिवारवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। रामकिशोर साहू ने कहा कि वह स्वयं को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं और संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि 2017 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 में से 49 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2027 में लक्ष्य सभी 52 सीटों पर विजय हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का ढोल अब पिट चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में परिवारवाद हावी है और महत्वपूर्ण पदों पर केवल परिवार या रिश्तेदारों को जगह दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सांसद रमेश अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे