श्री राम मंदिर के खजाने का चंदा गबन होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- ज्ञापन के जरिए हाईकोर्ट के जजो की निगरानी में जाँच कराए जाने की माँग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिला कॉंग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा अयोध्या मे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्र के खजाने से करोड़ों रुपये के चंदे की रकम और सोने ,चांदी ,अष्टधातु की शिलाएं गायब होने की खबर प्रसारित होने के बाद कचहरी स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।जुलूस में कॉंग्रेसी अपने हाथों में तमाम स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए नारेबाजी करते हुए बढ़े,कॉंग्रेसी चंदा चोर गद्दी छोड़ गली गली में शोर है भाजपा चंदा चोर हैअंधेर नगरी चौपट राजानारे लिखी हुई तख्तियां लिए हुए जुलूस मे आगे बढ़े।सैकड़ों की संख्या में जुटे कॉंग्रेस जनों ने उत्तेजक नारेबाजी करके कचहरी के माहौल को गर्म कर दिया, अर्से बाद कानपुर कचहरी के गर्मी भरे माहौल और गर्माहट आ गयी। उत्तेजक नारेबाजी सुनकर तमाम वादकारी और वकील अपने चैंबर से बाहर निकलकर कॉंग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने लगे,कुछ कॉंग्रेसी विचारधारा के वकील विरोध प्रदर्शन मे शामिल हो लिए। जुलूस मे शामिल होने वालों में प्रमुख वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी,तुफैल अहमद खान,नरेंद्र चंचल कुशवाहा,बृजेश कुशवाहा, मोहम्मद सूफियान,सतीश दीक्षित आदि अधिवक्ता शामिल हो लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर कॉंग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में उत्तेजक नारेबाजी करके जोरदार प्रदर्शन किया । जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं और अगाध आस्था को भाजपा की सरकार और उसके पोषित भ्रष्टाचारी लोगों द्वारा गहरा आघात पहुंचाया गया है,भगवान श्रीराम मंदिर के खजाने से श्रद्धालुओं द्वारा चढावे के सैकड़ों करोड़ रुपये और बहुमूल्य सोने चांदी हीरे जड़ित शिलाएं गायब करने वालों के खिलाफ हम कॉंग्रेसी उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और हाईकोर्ट के जजो की निगरानी में जाँच कराने की माँग करते हैं ।भाजपा सरकार के संरक्षण में चंपत राय और अन्य ट्रस्ट के सदस्यों की संलिप्तता की जाँच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।