सनातन सेवा सत्संग गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान शुकताल में आयोजित करेगा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।सनातन सेवा सत्संग एवं श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की संयुक्त बैठक श्री इंद्र मोहन रोहतगी की अध्यक्षता में श्री सनातन धर्म मंदिर, कौशलपुरी, कानपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री एवं शिक्षिका डॉ. वीणा उदय ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र शर्मा ने सनातन धर्म की व्यापकता एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने दोनों संस्थाओं द्वारा समाज एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
डॉ. उमेश पालीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती आगामी 19 अगस्त को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सामूहिक रूप से मनाई जाएगी, जिसमें रामचरितमानस एवं श्रीमद्भगवद्गीता के राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित पंचम गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान 15 जुलाई से 23 जुलाई तक हनुमत धाम, शुकताल (जनपद मुजफ्फरनगर) में संपन्न होगा। इस नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में कलश स्थापना, सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ, नवार्ण मंत्र जाप, नियमित दशांश हवन तथा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण श्रवण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 75 प्रवासी श्रद्धालुओं के सहभाग करने की संभावना है।
विशिष्ट अतिथि के. ए. दुबे ‘पद्मेश’ ने कहा कि शास्त्रों में साधना, उपासना एवं आत्मिक उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि को अत्यंत श्रेष्ठ काल माना गया है, उन्होंने कहा कि सनातन पर गोस्वामी तुलसीदास जी का ऋण है, अतः हर हिन्दू को तुलसी जयंती घर घर में मनानी चाहिए।
बैठक में तुलसी जयंती आयोजन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें श्री अजय मिश्रा को संयोजक तथा श्री संजय मित्तल को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री रोहतगी जी ने सभी हिन्दुओं को एक जुट हो कर सनातन धर्म को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार कुंजबिहारी गुप्ता, राजीव सोनी ने व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजीव खंडेलवाल, गुलशन धूपर, उपेंद्र मिश्रा, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, सुखदेव शुक्ला, विक्रम सिंह बघेल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, टीकमचंद सेठिया, जगदीश प्रसाद गुप्ता,बलराम नरूला, अनिल गुप्ता ‘चार्ली’, परमानंद शुक्ला, मुकेश पालीवाल, पवन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, संजय सिंह,राम गोपाल त्रिपाठी, रामकिशोर द्विवेदी,, अजय शर्मा,अवध बिहारी मिश्रा, केशव गुप्ता, डॉ. जे. डी. बोस, , पंगू यादव, जगराम सिंह, संजय कपूर, पी. एन. राय ,यमुना प्रसाद पांडे, गंगा राम पाल, उत्तम तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।