ग्लाइडर्स इण्डिया में लगा योग शिविर -स्वस्थ जीवन का आधार है योग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की प्रतिष्ठित डीपीएसयू ग्लाइडर्स इण्डिया लिमिटेड में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन किया गया। पैराशूट सदन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम सी बालासुब्रमण्यम ने कहा कि स्वस्थ और सफल जीवन शैली का आधार योग ही है। निरोगी काया के लिए योग संजीवनी है। इस दौरान प्रयास ग्लाइडर्स वेलफेयर फाउंडेशन की कारपोरेट अध्यक्ष श्रीमती बी सत्यप्रिया बालासुब्रमणियम, उपाध्यक्ष सुनीता पटनायक, जीआईएल के निदेशक वित्त एस पटनायक, सीजीएम चंद्रशेखर, महाप्रबंधक विवेक गुप्ता, एजीएम राम ज्ञान सिंह आदि अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे।
|