आरटीओ कार्यालय परिसर में हुआ योग शिविर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरटीओ कार्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। पं दीनदयाल उपाध्याय कालेज के योगा इंस्ट्रक्टर अजय कुमार द्वारा सभी को योगा कराया गया एवं उसके महत्व के बारे समझाया गया। परिवहन कार्यालय से कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार एवं समस्त स्टॉफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रधान सहायक मधुसूदन मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, मधुर मिश्रा व पं. दीनदयाल उपाध्याय कालेज के किशन अवस्थी समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
|