होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  ग्रीन पार्क में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करो निरोग रहो का गूंजा संदेश
 
ग्रीन पार्क में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करो निरोग रहो का गूंजा संदेश
Updated: 6/21/2026 6:00:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

ग्रीन पार्क में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करो  निरोग रहो का गूंजा संदेश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर ।"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे परिसर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश गूंजता रहा।कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक श्रीमती सरोज कुरील, एमएलसी अरुण पाठक, जनपद के नोडल अधिकारी एस. सुंदरम एम.के., पुलिस आयुक्त  रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने वीरभद्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, दंडासन, पद्मासन, वज्रासन, शलभासन, भुजंगासन, विपरीत शलभासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन और शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया।मुख्य अतिथि राकेश सचान ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के एकीकरण का माध्यम है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अधिकांश देश इसे अपना रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ भारत के संकल्प का प्रतीक है। "करें योग, रहें निरोग" केवल एक संदेश नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का सूत्र है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग स्वस्थ जीवन का प्रभावी माध्यम है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है ताकि स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुषी रावत, अंश कुमार सविता, मालती सचान, नविका सिंह चौहान, मिहिका सचान, देवशी द्विवेदी एवं अनन्या राजपूत को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को वन विभाग द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया।ग्रीन पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, योग प्रशिक्षकों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। 
इसी प्रकार आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया नौबस्ता कार्यालय में जिसमें संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सचान ने बताया योग दिवस पर सभी सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर आज उत्साह पूर्वक योगाअभ्यास किया गया इसी प्रकार से सामाजिक कार्य करने की एकत्र होकर के जरूरत है सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार रही। 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान (नशा मुक्ति केंद्र) ऑनलाइन न्यूज़ चैनल एसोसिएशन,हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस (न्यूज़ चैनल)राष्ट्रीय स्वरूप (हिंदी समाचार पत्र), बावन अवतार टाइम्स (हिंदी समाचार पत्र )
जनहित दर्शन (हिंदी समाचार पत्र) दर्शन पोस्ट (हिंदी समाचार पत्र) रही इस मौके पर राजेंद्र भक्तानी, संजय सक्सेना,अंकुर गुप्ता, राजेश कश्यप, प्रदीप सचान, जितेंद्र गौतम, संतोष यादव,रमजान अली,अमरीश त्रिपाठी, प्रशांत कुशवाहा आदि लोग रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा टास्क फोर्स ने योगाभ्यास अभियान चलाया
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पैदल गश्त/भ्रमण अभियान चलाया गया
मुख्यमंत्री आज राठ में करेंगे ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
माया वाल्मीकि ने कुरारा स्थित बाल्मीकि उपवन के सुंदरीकरण की उठाई मांग
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :