9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर:- आज 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र में प्रोग्राम ऑफिसर अमरीश त्रिपाठी व चीफ फार्मासिस्ट प्रशांत एवं सभी स्टाफ द्वारा उत्साह पूर्वक सामूहिक योगाभ्यास किया वह
"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूलभाव को आत्मसात करते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया इस मौके पर सभी ने नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।