अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा टास्क फोर्स ने योगाभ्यास अभियान चलाया |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन (टी ए) 39 गोरखा राइफल (गंगा टास्क फोर्स ) द्वारा आर्मी कैंट कानपुर नगर में योगाभ्यास अभियान चलाया गया इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के साथ उपस्थित 54, 55, 59, 103 यूपी एनसीसी बटालियनों और 3 एयर स्क्वाड्रन एन सी सी बटालियन के कैडेट्स तथा स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निदेश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा साहब ने एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य की दीर्घायु बनाता है।और इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
|