विश्व योग दिवस पर यूपीयूएमएस सैफई में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/ इटाव।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में रविवार प्रातः 6:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा भवन (एग्जामिनेशन हॉल) में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति **प्रो. (डॉ.) अजय सिंह** के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योग सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन प्रो. (डॉ.) आदेश मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री के.बी. अग्रवाल** सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास में सहभागिता की।
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।