होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम ने लिया जायजा, फार्मासिस्ट अनुपस्थित
 
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम ने लिया जायजा, फार्मासिस्ट अनुपस्थित
Updated: 6/20/2026 2:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम ने लिया जायजा, फार्मासिस्ट अनुपस्थित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहिरवां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दवा उपलब्धता, पैथोलॉजी सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजभान सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित सेवाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी दी। डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं तथा पैथोलॉजी सुविधा भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट योगेश सिंह अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
वहीं, तीन एएनएम मौके पर उपस्थित नहीं मिलीं। जानकारी करने पर बताया गया कि वे क्षेत्र में टीकाकरण कार्य के लिए गई हुई हैं। जिलाधिकारी ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनसे वार्ता कर उनकी लोकेशन एवं फील्ड में संचालित गतिविधियों की पुष्टि की।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी मरीज को उपचार अथवा जांच के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस सैफई ने नायकपुर में लगाया स्वास्थ्य शिविर
अग्निशामक यंत्र का परीक्षण नियमित जरुरी- डॉ. अनिल शुक्ला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एनाटोमेनिया 2026 का हुआ आयोजन
गंगा टास्क फोर्स ने गंगा नदी के किनारे योग पर चलाया जागरूकता अभियान
कानपुर सर्जिकल क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :