होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कथित डॉक्टर के गलत इलाज से युवती की मौत का आरोप
 
कथित डॉक्टर के गलत इलाज से युवती की मौत का आरोप
Updated: 6/18/2026 12:26:00 AM By Reporter-

कथित डॉक्टर के गलत इलाज से युवती की मौत का आरोप
*क्लीनिक के सामने शव रखकर परिजनों ने काटा हंगामा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बिवांर,हमीरपुर l कस्बा  थाना क्षेत्र में एक कथित डॉक्टर के इलाज के बाद युवती की मौत  हो गई।परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए उसकी क्लीनिक के सामने युवती का शव रखकर घण्टों हंगामा किया। बिवांर थाना क्षेत्र के जल्ला गांव की युवती शिवानी उर्फ गुड़िया(20)पुत्री मुन्ना प्रजापति अपनी मां रामजानकी के साथ बीते मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कस्बा बिवांर में उदयभान नगर में रह रहे डॉक्टर पुसुआ प्रजापति के यहां बुखार और दस्त का इलाज करवाने आई थी।रामजानकी ने बताया कि वह और उसकी पुत्री डॉक्टर से दवाएं लेकर घर लौट गए।बताया कि देर रात उसकी पुत्री की हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसपर वह पुत्री को लेकर रात लगभग तीन बजे फिर उसी डॉक्टर के यहां आई।बताया आने पर डॉक्टर ने अपने फार्मासिस्ट से कहकर पुत्री के रोकने के बाद भी दो इंजेक्शन लगा दिए ,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।मृतका की मां ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने डॉक्टर से कहा कि अगर वह ठीक नहीं कर सकता तो उन्हें जाने दे ,लेकिन फिर भी उसके फार्मासिस्ट ने उन्हें दो घण्टे तक रोके रखा।बताया ,हालत जब उसके नियंत्रण के बाहर हो गई तो उसने खुद एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें छानी सीएचसी भेज दिया ,जिसके बाद उसकी पुत्री को छानी सीएचसी से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।रामजानकी ने बताया कि कानपुर हैलट अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जुस्की पुत्री की मौत हो गई।पुत्री की मौत के बाद परिजनों ने दोपहर लगभग ढाई बजे कानपुर से लौटकर कथित डॉक्टर की क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।हालांकि उस दौरान डॉक्टर वहां मौजूद नहीं था ,जो थोड़ी देर बाद कहीं बाहर से लौटा।हंगामा बढ़ने और घटना की सूचना मिलने पर बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ऑपरेशन दहन’ के तहत मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण
कलयुगी पुत्र ने पिता को लकड़ी की फर्री से सिर में किये कई वार: गंभीर घायल पिता की इलाज दौरान हुई मौत, आरोपी पुत्र गिरफ्ता
आठ साल बाद मिला इंसाफ: 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, बाल अपचारी को 20 साल की सजा
आरटीओ का महाअभियानः कानपुर मंडल में 136 वाहनों का चालान, 45 हुए सीज
खानकाहे हुसैनी में परचम कुशाई की रस्म अदा की गयी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :