आरटीओ का महाअभियानः कानपुर मंडल में 136 वाहनों का चालान, 45 हुए सीज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अनाधिकृत और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पूरे प्रदेश में 24x7 विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर मंडल के आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व, रोडवेज और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर एक साथ बड़ा क्रैकडाउन किया। इस महाभियान के दौरान पूरे मंडल में कुल 136 वाहनों का चालान किया गया और 45 वाहनों को सीज कर कड़ी कार्रवाई की गई।शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर घेराबंदी कर संयुक्त टीम ने शहर के तीन सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश द्वारो पनकी, सचेण्डी और नौबस्ता पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ प्रवर्तन के साथसंयुक्त टीम राजस्व विभाग, रोडवेज और पुलिस बल की टीमों ने आपसी तालमेल से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। - झकरकटी बस स्टेशन पर चला आरटीओ का डंडाअभियान के दौरान आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव और एआरटीओ कहकशां खातून अचानक श्मेजर सलमान खान अंतर्राज्यीय बस स्टेशनश् (झकरकटी) पहुंचे। वहां उन्होंने रोडवेज एआरएम के साथ मिलकर स्टेशन पर आने-जाने वाली बसों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर बिहार की एक अनुबंधित बस को सीज कर दिया गया।- कार्रवाई के बीच दिखा आरटीओ का मानवीय चेहराबस सीज होने के कारण उसमें सवार यात्री और छोटे बच्चे भीषण गर्मी और प्यास से बेहाल होने लगे। यात्रियों की इस परेशानी को देखकर आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने तुरंत मौके पर पानी की व्यवस्था करवाई और खुद बच्चों व यात्रियों को पानी पिलवाकर उनकी प्यास बुझाई। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा व सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। विभाग की इस सख्त लेकिन संवेदनशील कार्रवाई की झकरकटी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम जनता ने काफी सराहना की।
|