नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ
-9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र में दिलाई गई शपथ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आज 9 जीवन प्रसार नशा मुक्ति केंद्र,नौबस्ता वसंत विहार केसा कानपुर में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी मरीजों को प्रोग्राम ऑफिसर अमरीश त्रिपाठी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई मरीजों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई डायरेक्टर दिनेश चंद शुक्ला ने बताया कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानजनक जीवन कैसे व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज और राष्ट्र पर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत यह भी समझाया गया कि नशे का त्याग करके वे अपने परिवार, समाज एवं देश के हित में सकारात्मक योगदान दे संस्थान ने साथ में मरीजों को हस्ताक्षर अभियान का प्रारम्भ किया गया।