एडीजी जोन ने झांसी भ्रमण दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस झांसी।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद झांसी भ्रमण दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठी कर जनसहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। अवसर पर उपस्थित गणमान्यों से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इसके उपरान्त मीडिया बन्धुओं से भेंट कर संवाद स्थापित किया गया तथा जनहित एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान श्री बी0बी0जी0टी0एस0 मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।