अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बिवांर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर द्वारा थाना बिवांर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना तथा परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उनकी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण किया जाए।