महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा बाजारों, चौराहों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच, नवीन कानूनों (भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) तथा महिला अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा अथवा निकटतम थाने से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सेवा, 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।