प्री-मानसून की धमाकेदार दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शनिवार तड़के जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा कर दिया। सुबह लगभग छह बजे से ही घने बादल दिखने लगे थे और अंधेरा छा गया। कुछ देर में ही तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है।इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कानपुर मंडल में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।- एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पर उमस के कारण यह 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। करीब एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।- शहर बना तालाब, व्यवस्था की पोल खुलीएक तरफ जहां बारिश ने मौसम खुशनुमा किया। वहीं दूसरी तरफ कानपुर की लचर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। पहली ही बारिश में शहर के प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। गुजैनी हाईवे, जूही खलवा पुल, ग्वालटोली नाला रोड, ग्वालटोली सब्जी मंडी और माल रोड (क्राइस्ट चर्च के सामने) पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।- दोपहर को निकलनी तेज धूपमौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 जून को सुबह के समय झमाझम बारिश के बाद दोपहर को तेज धूप निकलनी
|