कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने जीता स्वर्ण पदक,
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने जीता स्वर्ण पदक, बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन हरियाणा के करनाल में दिनांक 23.05.2026 से 27.05.2026 तक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस का गौरव बढ़ाया।आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने प्रतियोगिता में 120 किलोग्राम स्नैच तथा 160 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष उल्लेखनीय है कि क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 160 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पूर्व 89 किलोग्राम भार वर्ग में 158 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे सिद्धान्त सेठ ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में 160 किलोग्राम भार उठाकर ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।उल्लेखनीय है कि आरक्षी सिद्धान्त सेठ वर्ष 2023 में भी राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
|