आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 : निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल हेतु कमिश्नरेट पुलिस तैयार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा अधिकारियों एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट कानपुर नगर के 54 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, चेकिंग/फ्रिस्किंग, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए।गोष्ठी पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, नोडल अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|