पौधारोपण के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के प्रसार निदेशालय में वृक्षारोपण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें 250 से अधिक पौधों का रोपण कृषक एंव कृषक महिलायें ने सहभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डा संजीव गुप्ता परिसर में पौध रोपड़ किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम कृषकों की बात नहीं सुनेंगे उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे तब तक शोध का महत्व सार्थक नहीं होगा। विश्वविद्यालय कार्यक्षेत्र में 10000 पेड़ मेट्रो कारपोरेशन द्वारा लगाये जायेंगे। फास्फोरस के विकल्प के रूप में बीजो उपचार द्वारा किये जाने से उत्पादन लागत को कम किया जा सकता है। छोटे यन्त्रों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है जिससे छोटे किसानों के श्रम को कम किया जा सकता है, आलू के बाद उर्द-मूंग फसल लेने से उर्वरक डालने की आवश्यकता नहीं होती है। अन्त में "जुड़ोगे तो बढ़ोगे" के नारे के साथ अपनी बात को समाप्त किया।निदेशक प्रसार डा० वी०के० त्रिपाठी में कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का एक अत्यंत प्रभावी और आवश्यक माध्यम है। उप निदेशक कृषि डा राम सूरत वर्मा, डा विजय रत्ना तोमर, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डा अखिलेश मिश्रा, प्राध्यापक एवं अन्य वैज्ञानिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बाबू सिंह अध्यक्ष, चन्द्र शेखर कृषक समिति, निदेशक शोध डा महक सिंह, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डा विजय कुमार यादव, अधिष्ठाता, कृषि डा कौशल कुमार, डा परमार, सेवा निवृत्त, डा राम जी प्राध्यापक एवं अध्यक्ष, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, डा वी के कनौजिया, अध्यक्ष, केवीके, कन्नौज, डा विनोद प्रकाश, प्रभारी अधिकारी, केवीके, फिरोजाबाद, डा साधना वैश, प्रभारी अधिकारी, केवीके, फतेहपुर इत्यादि उपस्थित रहे।
|