होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के 8.04 लाख पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर ल
 
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के 8.04 लाख पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर ल
Updated: 6/6/2026 12:31:00 AM By Reporter-

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के 8.04 लाख पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हमीरपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" तथा हरित उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के लिए निर्धारित आठ  लाख चार हजार पौधरोपण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण किया,जबकि जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने जजेज कॉलोनी परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर जय नारायण ने विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलौलीतीर स्थित अमृत सरोवर बैठका धाम परिसर में वृक्षारोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने राजाराम इंटर कॉलेज, झलौखर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्कों, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेस-वे, नदियों एवं नहरों के किनारों, विद्यालय परिसरों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। वन विभाग द्वारा भी अपने परिसरों एवं चिन्हित स्थलों पर फलदार, छायादार तथा पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियों का रोपण कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधरोपण तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने औरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा
एडीजी जोन ने औरैया परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश
पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी /कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ परीक्षा कराने के
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जीएसटी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, व्यापार सुगमता एवं समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :