कुलपति ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के विभिन्न परिसरो में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति डा० संजीव गुप्ता द्वारा पौधारोपण कर किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अर्थ नियंत्रक संजय कुमार राय, निदेशक शोध डा०महक सिंह, निदेश प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी कृषि महाविद्यालय, कानपुर के अधिष्ठाता डा० कौशल कुमार,राजकीय कृषि महाविद्यालय, हरदोई के अधिष्ठाता / विभागाध्यक्ष, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग डा० सी०एल० मौर्य, समस्त संकाय सदस्य, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कार्मिक, गेस्ट फैकल्टी / टीचिंग एसोसिएट विभाग में अध्ययनरत समस्त शोध छात्र/छात्राएँ एवं मेट्रो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से कनेर, गुलाचीन, टिकोमा एवं मुसंडा इत्यादि के पौधे रोपे एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का प्रंसग 'प्रकृति से प्रेरित -जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" को ध्यान रखते हुए बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभाग में अध्ययनरत एम० एससी० (कृषि) एवं पीएच० डी० के समस्त छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उनके उत्साहपूर्ण एवं सराहनीय प्रर्दशन को देखते हुए डा० सी०एल० मौर्य, विभागाध्यक्ष, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। बीज विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरणीय जागरूकता को बढावा देने तथा विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
|