एडीजी जोन ने औरैया भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,के सम्बन्ध में की समीक्षा गोष्ठी दिये आवश्यक दिशा निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद औरैया भ्रमण दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ककोर स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सम्बन्धी अपराधों की अद्यतन स्थिति, संवेदनशील प्रकरणों की समीक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपराधों के प्रभावी नियन्त्रण, महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, थाना स्तर पर सतर्कता, निरोधात्मक कार्यवाहियों में तेजी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क, उत्तरदायी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया। इसके उपरान्त मीडिया बन्धुओं से भेंट कर संवाद स्थापित किया गया तथा जनहित एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।