एडीजी जोन ने जनप्रतिनिधियों,व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ की गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस औरैया ।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद औरैया भ्रमण दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ककोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, अभिसूचना इकाई सहित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों, पत्रावलियों एवं कार्यालयीय कार्यों का गहन अवलोकन कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठी कर जनसहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री अभिषेक भारती, पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|