विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा व्यापक पौधारोपण अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन सहभागिता बढ़ाना हरित आवरण में वृद्धि करना तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को सुद्रण करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि देश के दूरदर्शी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं उसके सभी प्रक्षेत्रों पर व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा।इस दौरान स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों के साथ-साथ फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी जाएगी।जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता और पोषण सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल सके। कुलपति डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयो, कृषि विज्ञान केंद्रों की सक्रियता सुनिश्चित की गई है। कानपुर मेट्रो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया जाएगा उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एक जुलाई को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बृहद पौध रोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।पौध रोपण कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित जन जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।सभी कार्यक्रमों को प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों,कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं से अपील की है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। कुलपति ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस नहीं है अपितु आने वाली पीढियां के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
|