जनपद में 29 मई से 31 मई तक तेज आंधी तूफान एवं वज्रपात होने की संभावना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी नवीनतम मौसम तेज आंधी तूफान एवं मेक गर्जन चेतावनी के अनुसार जनपद हमीरपुर में दिनांक 29 मई से 31 2026 तक मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आँधी-तूफान, झोंकेदार हवाओं, ओलावृष्टि एवं वर्षा की प्रबल संभावना है।
29 मई 2026 को जनपद हमीरपुर में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 80 से 90 किमी/घंटा की गति से आँधी/तड़ित झंझावत चलने तथा झोंकों में हवा की गति 100 किमी/घंटा तक पहुँचने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसी तरह 30 मई 2026 को मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 50 से 60 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएँ चलने तथा झोंकों में 70 किमी/घंटा तक पहुँचने की संभावना है। जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। व 31 मई 2026 को मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से तापमान में गिरावट होने तथा उष्ण लहर (लू) से राहत मिलने की संभावना है।
लोगों से अनुरोध किया गया है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खम्भों, होर्डिंग्स एवं कच्चे/कमजोर ढाँचों से दूर रहें। किसान भाई फसलों, कृषि यंत्रों, पशुओं तथा खुले में रखी कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें।और किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें।