5 बीघा अवैध निर्माण पर केडीए की सीलिंग की कार्रवाई
- भूमि के फर्जी क्रय-विक्रय मामले में प्राथमिकी दर्ज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और प्राधिकरण की भूमि पर अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए गुरुवार को जोन-4 क्षेत्र में लगभग 5 बीघा क्षेत्रफल में हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। वहीं प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि के फजी क्रय-विक्रय और किराये पर देकर अवैध लाभ कमाने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ थाना पनकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंकुर कौषिक एवं सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने ग्राम छतमरा स्थित आराजी संख्या-984 व अन्य भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के की निजा रही लगभग 4.5 बीघा इसके अलावा मौजा देहली सुजानपुर में लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। बताया गया कि संबंधित निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी किए गए थे, इसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी था। दोनों सील परिसरों को थाना महाराजपुर एवं चकेरी पुलिस की अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई के दौरान केडीए अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।