होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई,अधिकारियों को सख्त निर्देश
 
अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई,अधिकारियों को सख्त निर्देश
Updated: 5/1/2026 11:24:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में जनसुनवाई,अधिकारियों को सख्त निर्देश
*उर्सला अस्पताल व शहर की सड़कों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) महेश प्रसाद, डीसीपी सेंट्रल अतुल, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरी दत्त नेमी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल, पीआरओ सुधीर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने जिला चिकित्सालय (पुरुष) उर्सला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे। सदस्य ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही, अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाने को कहा गया।
इसके पश्चात सदस्य ने घंटाघर से डिप्टी पड़ाव तक सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अनूप मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गड्ढा मुक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण की जाए, ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
UPMASICON 2026 के प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रमों का सफल आयोजन, AI एवं शोध पर केंद्रित कार्यशालाओं ने बढ़ाया अकादमिक उत्साह
मानवता की सेवा के 11 वर्ष पूर्ण, राम रोटी ने परोसी 17.5 लाख निःशुल्क थालियां
केंद्रीय राज्य मंत्री ने लगाया जन संवाद कार्यक्रम
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण परखी व्यवस्थाऐं
नमामि गंगे परियोजना से जुड़ा होने बाद भी बूंद बूंद पानी को तरस रहा है पतारा गांव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :