सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 79 किशोरियों का टीकाकरण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज 79 किशोरियों को अंतिम डोज लगाया गया |
टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया। टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ - नर्स उषा एवं डा अनुराग मिश्रा का महत्वपूर्ण पूर्ण सहयोग रहा। टीकाकरण अभियान हेतु समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में वालंटियर मनीष, कृतिका, मानसी, कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्या, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान, मानमेंद्र आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।