नगर आयुक्त ने जनगणना प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण कर कहा जनगणना कार्यक्रम एक बड़ी जिम्मेदारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानुपर। नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को नगर निगम सीमान्तर्गत जोन क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सम्बन्धी तैयारियों के सम्बन्ध में हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का मौके पर निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम जोन-3 स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान संजय वन किदवई नगर में जनगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ध्रुव नरायण यादव अपनी टीम के साथ कक्ष/बैच संख्या 1 से 6 तक कुल 300 प्रगणक/सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में होगा। जोनल कार्यालय जोन-5 में नगर निगम गांधी स्मारक इंटर कॉलेज गोविंद नगर में जनगणना 2027 की ट्रेनिंग आधुनिक तकनीकी तौर जिसमे एलईडी टीवी एलईडी वॉल इंसटॉल करके समस्त प्रशिक्षण समाग्री डिजिटल रूप पेनड्राइव और लेपटॉप से सबको अवगत कराते हुए प्रशिक्षण डिजिटली प्रथम दिवस सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जिसमें लगभग 450 लोगों के द्वारा 9 बैच के माध्यम से प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। पूर्ण ट्रेनिंग दिवस मे उपस्थित प्रसुक्षको को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम का नाश्ता और समय समय पर चाय भी प्रदान कराई गयी। यह 18 प्रशिक्षकों की उपस्थित उपरोक्त स्थल पर रही, साथ ही यह प्रशिक्षण तीन दिन 16, 17 एवं 18 अप्रैल तक रहेगा। इसके उपरांत द्वितीय प्रशिक्षण समूह 20, 21 व 22 अप्रैल में पुनः 9 बैंचो के माध्यम से 450 लोगों को प्रदान कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना कार्यक्रम एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे हमे और आपको मिलकर पूरा कराना है, इससे बड़ी कोई जिम्मेदारी नही है। प्रथम चरण में आपको सिर्फ मकानों को अंगीकृत कर उनकी गणना करते हुए डिजिटल रूप में सम्पन्न की जानी है और यह कार्य 22 मई से 20 जून तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाना है। निरीक्षण के समय जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त उपस्थित रहे।