दो अलग अलग जगहों पर खड़ी पराली में लगी आग मचा कोहराम |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l किसानों द्वारा खेत मे हार्वेस्टर चलवाने के बाद खड़ी पराली में आग लगने का सिलसिला जोरो से चल रहा है। आये दिन किसी न किसी खेत मे पराली में आग लगने की घटनाएं हो रही है जिसमें दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मंगलवार को ही दो गावो में पराली में आग लगने की दो घटनाएं हुई जिसमें झलोखर गांव के पास जालदास बाबा के समीप खेतो में खड़ी पराली में आग लग जाने से करीब 20 बीघा का खेत धू धूकर जलने लगा। वही दूसरी घटना सिकरोड़ी गांव में हुई जिसमें मुन्ना तिवारी, राकेश तिवारी आदि के लगभग 50 बीघे के खेत में खड़ी पराली में शाम को आग लग गई। दोनों ही घटनाओं में दमकल के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।