महर्षि कश्यप निषाद जन कल्याण समिति द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर को किया गया याद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर महर्षि कश्यप निषाद जन कल्याण समिति द्वारा सीधेश्श्रर धाम मंदिर रावतपुर गांव में
गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्याम कश्यप ने की।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। श्री कश्यप ने कहां कि बाबा साहब का जीवन हमें सामाजिक समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर रवि कश्यप, प्रदीप कश्यप, मनीष चौधरी, दीपक कश्यप, अमित बाथम, सुमित बाथम, अश्विनी, शिवम्, बाथम, संजय, मनोज वीर,अजय,साहिल, अनिकेत, चंदन, सौरव आदि लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।