चालक कर्मचारी संघ ने धूमधाम से मनाया बाबा साहब का जन्म दिन
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चालक,कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी कर्मचारी साथियों सदस्यों सहित संगठन के केंद्रीय कार्यालय नगर निगम, प्रेस बिल्डिंग, मोतीझील में संविधान निर्माता भारत रत्न परम् पूज्य बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंत्री धूमधाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर प्रतिमा स्थापित कर केक काट कर माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब जी के श्री चरणों में प्रणाम किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित कर्मचारी एवं श्रमिक भाइयों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री अखिलेश सिंह, बजरंगी लाल यादव, मुन्ना, सुशील, मुकेश कुमार, सचिन, विजय गौतम,विकाश, विजय,पिंटू, भारती,कुलदीप सोनी,प्रभात, बृजेश, राजेश,पंकज,हफीज, शिव प्रकाश सैनी, अरशद, अजय, मनीष शकील,नवी,आशु,अरुण सिंह, ऋषभ,राहुल, दिव्यांश,राजकुमार आदि कर्मचारी भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
|