डाॅ भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र में किया माल्यार्पण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जिला कारागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जेल अधीक्षक- आरoकेo पाण्डेय द्वारा डाॅo भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपस्थित आशुतोष बाजपेई व चन्द्रिका प्रसाद बाजपेई द्वारा डाॅo भीमराव अम्बेडकर के जीवन, उनके सघर्ष तथा समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जेल अधीक्षक द्वारा भी बन्दियों को भारतीय संविधान में उल्लिखित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुये उनके मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति की ओर से आशुतोष बाजपेई, चन्द्रिका प्रसाद व अविराम सिंह तथा जेलर- मनीश कुमार, डिप्टी जेलर- प्रदीप कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार मिश्र, मौसमी राय व राजीव कुमार उपस्थित रहे |
|