नौकरी और शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने एमएससी छात्रा से किया रेप
- शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नौकरी और शादी का झांसा देकर एक कांस्टेबल ने एमएससी की छात्रा के साथ रेप किया। इस दौरान कांस्टेबल ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जब छात्रा ने कांस्टेबल पर शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की, तो वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद सोमवार देर रात छात्रा कोतवाली पहुंची। उसकी शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई।रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी एमएससी छात्रा ने बताया- मैं एक हॉस्टल में रहकर गणित विषय से एमएससी कर रही हूं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हूं। 19 जनवरी 2026 को मैं कानपुर सेंट्रल से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में मेरी मुलाकात रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र सिंह से हुई। योगेंद्र ने बताया कि वह सिपाही की ट्रेनिंग कर रहा है। बातचीत के बाद कांस्टेबल योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान योगेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने मेरी मां से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि शादी के साथ-साथ नौकरी भी लगवा देगा। 22 फरवरी 2026 की रात योगेंद्र ने छात्रा को रिजर्व पुलिस लाइन के पास बुलाया और जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। करीब 2 महीने तक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। 8 अप्रैल को कांस्टेबल ने बुलाकर उसके साथ फिर रेप किया और बोला कि अब न शादी करूंगा और न ही नौकरी लगवाऊंगा। साथ ही आरोपी कांस्टेबल ने शिकायत करने पर अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
- जगदीश प्रसाद पांडेय, थाना प्रभारी कोतवाली