कॉंग्रेसियो ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। फूलबाग क्षेत्र में दुकानों में केसा की लापरवाही के कारण लगी भीषण आग से कई परिवारों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।यह बात कहते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पीड़ित परिवारों संग जिलाधिकारी से मुलाकात की और बताया कि केसा की लापरवाही के कारण अनेक दुकानदारों की आजीविका छिन गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा सरकार दे।
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता और कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पीड़ितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। केसा की लापरवाही के कारण ये घटना हुई।कई परिवारों की बेटियों की शादी के लिए जमा की गई लगभग 20 से 25 लाख रुपये की नगद राशि जल गई तो कई का सामान,फल,सब्जी।लगभग 30 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि ऐसे संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव सहायता प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर महानगर कांग्रेस इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके हक के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।