कृषक समिति की बैठक में हुआ कृषक वैज्ञानिक संवाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के प्रसार निदेशालय में कृषक वैज्ञानिक संवाद संपन्न हुआ। अध्यक्षता चंद्रशेखर कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह में, मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रसार डा. वी के त्रिपाठी रहे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने उपस्थित अतिथियों, वैज्ञानिकों का स्वागत किया। निदेशक प्रसार ने कहा कि कृषक एवं वैज्ञानिक नवीनतम तकनीकी जानकारी के विषय में संवाद करे तथा अगले माह किसान भाई क्या करे कि कार्य रणनीति तय की जाए । प्रत्येक माह की बैठक में संबंधित विभागाध्यक्षों को आमंत्रित किया जायेगा। जिससे योजनाओं की जानकारी प्रदान हो सके । समिति के सदस्य अपने अपने सफल अभिनव प्रयोग प्रस्तुत करेंगे ।डाo राम जी गुप्ता विभागाध्यक्ष पशुपालन विभाग पशु प्रबंधन एवं एफ पी ओ के द्वारा व्यवसायिक पशुपाल एवं खेती करने के विषय में जानकारी प्रदान की ।डा0 अखिलेश मिश्रा द्वारा दलहन की नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी गई है जिससे दलहन का क्षेत्र बढ़ सके।दलहन उत्पादन तकनीकी पर विस्तार से जानकारी दी ।डाoसाधना वैश प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहपुर ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी एवं उनके कौशल विकास हेतु जानकारी दी पोषण सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी ।डाo जितेन्द्र सिंह ने बदलते मौसम के अनुसार खेती की तकनीकी विधाओ पर जानकारी दी और समन्वित कृषि प्रणाली की जानकारी दी।अंत में डा0, भूपेंद्र सिंह कृषकों को मिट्टी,पानी एवं जलवायु के अनुरूप नवीनतम तकनीकी जानकारी के साथ फसल सुरक्षा पर जानकारी दिया।कृषक वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी की गई । सफल संचालन डॉ0 जितेंद्र सिंह ने किया । धन्यवाद डाo भूपेंद्र सिंह ने किया ।
|