पुलिस आयुक्त ने मेट्रो यात्रा कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप सचान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा IIT कानपुर से मोतीझील तक मेट्रो में यात्रा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेट्रो में उपस्थित यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी प्रतिक्रियाएं प्राप्त की गईं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सतर्कता, चेकिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।