कमिश्नरेट कानपुर के तीन निरीक्षक सहायक पुलिस आयुक्त पद पर पदोन्नत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कमिश्नरेट कानपुर में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र एवं रवीन्द्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
|