कानपुर पुलिस की आपात सेवा हुई और अधिक मजबूत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर में यूपी-112 आपात सेवा को और सशक्त बनाते हुए 19 नए पीआरवी वाहन (इनोवा क्रिस्टा) को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में कमिश्नरेट कानपुर नगर में कुल 109 पीआरवी वाहन (73 चार पहिया + 36 दो पहिया) सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को और तेज, प्रभावी व त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। भविष्य में भी मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता से सेवा और अधिक सुदृढ़ होगी।
|