परिवहन विभाग के अभियान में शिक्षा विभाग स्कूलो के ऑनबोर्ड में नही कर रहा सहयोग
- एक सप्ताह में 361 वाहनों का किया गया इंस्पेक्शन,
बाकी में शिक्षा विभाग नहीं ले रहा रुचि
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बच्चो की सुरक्षा को लेकर शासन ने सख्त रूख अपनाते हुए प्रदेश के सभी स्कूलो के वाहनो की जांच कर उसे पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश परिवहन आयुक्त को दिया। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कानपुर संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने स्कूल बसो के खिलाफ विशेष अभियान एक अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक शुरू कर दिया। लेकिन शिक्षा विभाग स्कूलो के ऑनबोर्ड करने में अपना सहयोग नही कर रहा है। इन सब विपरीत परिस्थितियों के बावजूद परिवहन विभाग के अधिकारी एक - एक स्कूल जाकर स्कूल बसो का निरीक्षण कर रहे है और जो भी मानक पूरा करते हुए वाहन मिले उसे पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस काम को तेजी से करने के लिए विभाग ने बाबुओ तक की ड्यूटी लगा दी है। इन सभी स्थितियो के चलते परिवहन विभाग ने अब तक 361 वाहनो का इंस्पेक्शन कार्य पूरा कर लिया है।यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) दीपक सिंह ने बताया कि अधिकांश स्कूल की बसो में कुछ न कुछ कमी जरूर मिल रही है जिस पर अधिकारी उन्हें तीन दिनो तक का समय दे रहे है ताकि वह छोटी मोटी कमियों को सुधार कर मानक के अनुरूप संचालन करे। स्कूल बसो के वाहनो की फिटनेस, जरूरी उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, फायर इसटिंग्स और फास्ट ऐड का होना बहुत जरूरी है साथ ही स्बूल वाहनो के आगे पीछे रेटो रेफ्लिेक्टर टेप का लगा होना बहुत ही अनिवार्य है। इन सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही स्कूल बस सड़क पर चलेंगी। जो भी बिना मानक के सड़क पर चलती मिली उन पर प्रवर्तन विभाग द्वारा भारी जुर्माना व सीज कार्यवाही की जाएगी।
-145 स्कूल वाहन ही हुए ऑनबोर्ड
पीटीओ दीपक सिंह ने बताया कि कानपुर नगर में कुल 5188 वाहन पंजीकृत है जबकि शिक्षा विभाग की हीलाहवाली के चलते केवल 145 वाहन ऑनबोर्ड किए गए है। जबकि 484 ऑनबोर्ड होना बाकी है तथा 361 स्कूल वाहनो का इंस्पेक्शन किया जा चुका है।