पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा विभिन्न कार्यालयों का जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित स्टोर सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान महोदय द्वारा स्टोर में उपलब्ध बैरियर एवं रोड साइनेज की गुणवत्ता की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त यातायात उपकरणों को चिन्हित स्थानों पर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से स्थापित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधनों का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार तथा टीआई लाइन रविंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।