गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने अटल घाट, कानपुर नगर में गैर सरकारी संगठन और सेढ मोती लाल खेड़िया इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ प्रतिभा मिश्रा फाउंडर वूमेन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी एवं सुमन चंदोला प्रिंसिपल सेढ मोतीलाल खेड़िया इंटर कॉलेज उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छत अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायक नायब सूबेदार रनवीर सिंह ने अटल घाट पर उपस्थित स्थानीय लोग और छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी है यह नदी ही हमारी पानी की जरूरत को पूरा करती है और भारत की सबसे पूजने नदी है इसलिए गंगा की पवित्रता हम सभी की जिम्मेदारी है। नदियों में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, कपड़े, बर्तन या मूर्तियां ना डालें। नदियों के किनारे पेड़ लगाए ताकि कटाव न हो सके। नदियों किनारे और उसके आसपास सफाई का ध्यान रखें। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने अटल घाट में उपस्थित गैर सरकारी संगठन , स्थानीय लोग और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया और लोगो को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी एवं पौधे वितरित किए।
|