पूर्व विधायक के स्कूटी शोरूम में नगदी हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पूर्व भाजपा विधायक के शो-रूम में चार से पाँच हजार नगदी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की एक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के शो-रूम को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर देर रात शो-रूम में घुसा और अंदर रखी टेबल के ड्रॉर खंगालते हुए नगदी पर हाथ साफ कर गया। पूरी घटना शो-रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। यह घटना हमीरपुर रोड स्थित हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
|