राम नवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक जनपदवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।आज राम नवमी के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के श्री विग्रह का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं आदर्शों के पालन की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहे।