घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक, जिलापूर्ति अधिकारी मौन
- ब्लैक करने वाली एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए जाने की मांग
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मोहम्मदी यूथ ग्रुप की एक बैठक ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता में खानकाहे हुसैनी कर्नलगंज में हुई जिसमें गैस की कालाबाजरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से की।
इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि नगर में गैस एजेंसियों की वज़ह से पूरा शहर के गैस उपभोक्ता परेशान है लेकिन जिलापूर्ति अधिकारी आंखमूदे है शिकायतों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही। कानपुर व मीरा गैस एजेंसी में तो खेल चल रहा है डीएसी नंबर जनरेट होने के 3 दिन बाद एसएमएस से जानकारी मिलती है कि घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर हो गया है वो सिलेंडर ब्लैक कर दिया जा रहा है। मीरा गैस का गोदाम सिंहपुर बिठूर में है उपभोक्ता वहां जाता है और वहां से भी निराश होकर लौटता है। 15-15 किलोमीटर दूर गोदाम जाना पड़ रहा है उसकी व्यवस्था मीरा गैस आफिस के पास होनी चाहिए। गैस की कोई कमी नही है लेकिन यह एजेंसी वाले उपभोक्ता को परेशान कर रहे है। इसी से सम्बन्धित शिकायत पीएम और सीएम पोर्टल पर मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने 23 मार्च को की, सीएम पोर्टल की जांच जिलापूर्ति अधिकारी खाद्य एवं रसद व पीएम पोर्टल की जांच अरविंद मोहन संयुक्त सचिव को दी। मोहम्मदी यूथ ग्रुप जनहित में नगर के अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से मांग करता है कानपुर, मीरा, मोहन, सचान, जितिन, पुष्पा गैस एजेंसियों की जांच कर कड़ी कार्यवाही कर ब्लैक करने वाली एजेंसियों पर लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जाए। शिकायत करने पर तर्क दिया जाता है कि सर्दी में गैस जम जाती है और गर्मी में गैस पिघल जाती है गैस एजेंसी में शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही होती गैस की काला बाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, अफज़ाल अहमद, जमालुद्दीन फारुकी, मोहम्मद अरशद, जियाउद्दीन फारुकी, मोहम्मद वसीम, गुफरान अहमद, शौकत अली, मोहम्मद राहिल, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद जैद, परवेज़ आलम वारसी, मोहम्मद वसीम, मेहनाज़ अहमद आदि लोग मौजूद थे।