नौरात्र पर 23वां 108 कन्याओं को कराया भोज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत उत्थान फाउंडेशन द्वारा किदवई नगर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर,झंडा पार्क,पशुपति नगर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर 23वां 108 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन के अवसर पर मां सरस्वती वंदना की और वंदे मातरम से शुभारंभ किया।इस अवसर पर भारत उत्थान फाउंडेशन की कानपुर नगर अध्यक्षा अमिता चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्यों ने वर्ष में दो बार इस तरह का कन्या पूजन कार्यक्रम करते है। जिसका मुख्य उद्देश्य कन्याओं की रक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ उनकी शिक्षा व उनके भोजन की व्यवस्था करना शामिल है। सभी अतिथियों व पदाधिकारियों ने कन्या पूजन के दौरान उनके पैर धोए व प्रसाद वितरण किया। सभी के माथे पर तिलक लगाया व हाथ में कलावा भी बांधा। साथ ही उनके परिजनों से आग्रह किया कि वह अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजकर शिक्षा ग्रहण कराने की अपील की और आ रही दिक्कतों को दूर करने में साथ देने का आश्वासन दिया। अमिता चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मकसद भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में कीर्ति वर्मा,कविता सिंह,चांदनी माथुर सागर, सुधा शुक्ला,प्रतिभा मिश्रा, मृदु लता सोनकर,शिवानी तोमर,अलका तिवारी, माधुरी श्रीवास्तव , सुनाक्षी,अलका मिश्रा,नीरू मिश्रा,सुशीला, मनोरमा का कार्यक्रम में भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
|