रामनवमी शोभायात्रा डीसीपी पूर्वी ने बैठक कर सुरक्षा व रूट व्यवस्था के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने थाना कोतवाली और थाना फीलखाना क्षेत्र से निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर थाना कोतवाली पर आयोजकों के साथ बैठक की व सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।शोभायात्रा का रूट और समय निर्धारण-यात्रा के मार्ग, समय और संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की समीक्षा की गई व आयोजकों को तय मार्ग का पालन करने के लिए कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती-संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बैठक में रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों ने शांति, सुरक्षा और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया व इस बात पर सहमति जताई कि शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी। बैठक मैं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सहित कोतवाली और फीलखाना प्रभारी मौजूद रहे।
|